Breaking
Axiom 4 Space Mission: लखनऊ के शुभांशु शुक्ला हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवानाकहीं ये वर्ल्ड वॉर की दस्तक तो नहीं? ईरान ने किया अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला११वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एस.एम.एस में आयोजनअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकेटीयू ने सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्डएसआरएमयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजनअहमदाबाद प्लेन क्रैश: लंदन जाता प्लेन उड़ते ही हॉस्टल पर जा गिरा, 242 की मौतफिर से टल गया लखनऊ के शुभांशु शुक्‍ला का स्पेस मिशन मिशन, Axiom-4 में आई तकनीकी खराबीजीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़, 11 की मौत18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने थामी ट्रॉफी, पहली बार जीता आईपीएल का खिताबSMS में मंथन ”कार्यक्रम के अन्तर्गत अनलीश योर बेस्ट सेल्फ शीर्षक पर व्याख्यान आयोजित
राष्ट्रीय

30 हजार से ज्यादा आये डेल्टा वेरिएंट क़े केस

Delhi: भारत में सबसे दुखद समाचार यह है कि वैक्सीन लगवाने क़े बाद सबसे ज्यादा डेल्टा वैरीअंट के केस सामने आए हैं जिसे देख कर सरकार चिंताजनक बनी हुई है.वर्तमान समय में भी प्रतिदिन संक्रमण के 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। इनमें भी ज्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के ही हैं। भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसकाग) ने वैरिएंट आफ कंसर्न और वैरिएंट आफ इंटरेस्ट का पता लगाने के लिए 30,230 नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की थी। इनमें से 20,324 मामले डेल्टा वैरिएंट के पाए गए।

 

वैक्सीन के प्रभाव को करता है कम

 

डेल्टा वैरिएंट को वैरिएंट आफ कंसर्न यानी चिंताजनक वैरिएंट की श्रेणी में रखा गया है। इंसकाग ने 16 अगस्त को जारी अपनी नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि डेल्टा वैरिएंट संक्रमण के प्रसार को रोकने में वैक्सीन के प्रभाव को भी कम करता है। लेकिन वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौत को कम करने में बहुत प्रभावी है। अभी भी ब्रेकथ्रू संक्रमण के मामलों की सीक्वेंसिंग में डेल्टा वैरिएंट के मामले ही ज्यादा पाए जा रहे हैं। किसी नए वैरिएंट को लेकर भी जांच जारी है।

 

कई देशों में कहर मचा रहा डेल्टा वैरिएंट

 

भारत और अमेरिका के साथ दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में डेल्टा वैरिएंट पाया गया है। मौजूदा समय में चीन और कोरिया में इसके ज्यादा मामले मिल रहे हैं। भारत में मई में इस वैरिएंट ने भारी तबाही मचाई थी। नए मामलों की संख्या चार लाख को पार कर गई थी और रोजाना हजारों मौैतें भी हो रही थीं। डेल्टा वैरिएंट के और भी कई नए वैरिएंट निकले हैं, लेकिन उनमें से डेल्टा प्लस वैरिएंट के 61 मामले ही अभी देश में पाए गए हैं।

 

दूसरी लहर के बाद कम हुए नए मामले

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं और 540 लोगों की मौत हुई है। दूसरी लहर की तुलना में नए मामलों में कमी तो आई है, लेकिन अभी भी रोजाना 30 हजार के आसपास मामले मिल रहे हैं। हालांकि, पांच महीने बाद शुक्रवार को सक्रिय मामले सबसे कम 3,63,605 दर्ज किए गए। मरीजों के उबरने की दर भी लगातार बढ़ रही है। पहले की तुलना में हालात बेहतर हो रहे हैं, हालांकि इसकी रफ्तार कुछ धीमी जरूर हो गई है।

 

देश में कोरोना की स्थिति

 

24 घंटे में नए मामले 36,571

 

कुल सक्रिय मामले 3,63,605

 

24 घंटे में टीकाकरण 54.71 लाख

 

कुल टीकाकरण 57.22 करोड़

 

कुल मामले 3,23,58,829

 

मौतें (24 घंटे में) 540

 

कुल मौतें 4,33,589

 

ठीक होने की दर 97.54 फीसद

 

मृत्यु दर 1.34 फीसद

 

पाजिटिविटी दर 1.94 फीसद

 

सा.पाजिटिविटी दर 1.93 फीसद

 

जांचें (गुरुवार) 18,86,271

 

कुल जांचें (गुरुवार) 50,26,99,702

 

किस राज्य में कितने टीके

 

उत्तर प्रदेश 5.65 लाख

 

राजस्थान 3.61 लाख

 

महाराष्ट्र 3.31 लाख

 

गुजरात 2.41 लाख

 

दिल्ली 1.14 लाख

 

हरियाणा 1.03 लाख

 

झारखंड 0.52 लाख

 

उत्तराखंड 0.51 लाख

 

पंजाब 0.40 लाख

 

बिहार 0.38 लाख

 

हिमाचल 0.38 लाख

 

जम्मू-कश्मीर 0.26 लाख

Related Articles

Back to top button