Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

सतीश महाना- हम सभी भारत के संविधान से बंधे हैं, जो हमारे लिए एक मार्गदर्शक ग्रंथ है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हम सभी भारत के संविधान से बंधे हैं, जो हमारे लिए एक मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत युवा संसद” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विजन का सशक्त प्रतिफल है, जिसके माध्यम से आज के युवाओं को भविष्य के भारत के निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा मंडप में आज राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद” का भव्य शुभारंभ माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश यादव, विधायक डॉ. सुरभि, नीरज बोरा एवं शशांक वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में महाना ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में यही पीढ़ी देश की दिशा और दशा तय करेगी, इसलिए आज ही भविष्य की आकृति और स्वरूप पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे आने वाली पीढ़ी के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करें और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए होना चाहिए, अन्यथा यह भस्मासुर भी बन सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विवेक और ज्ञान का सदुपयोग करें, समय का उचित प्रबंधन करें तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाएं।
श्री महाना ने कहा कि ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुंचे। जीवन में प्रतिबद्धता (कमिटमेंट) और इच्छाशक्ति सफलता के प्रमुख आधार हैं। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा जीतने के लिए कार्य करें, किसी को हराने के लिए नहीं, और अपनी योग्यता पर अहंकार से बचें।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आज के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और सफलता के लिए जोखिम उठाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को विनम्रता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान “माय भारत” से जुड़े अधिकारियों द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। क्षेत्रीय निदेशक श्री अनिल सिंह एवं राज्य निदेशक गोपेश पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित 375 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो 1 से 3 मई 2026 तक ‘केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
अंत में विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत पुनः विश्व को मार्गदर्शन देने वाला राष्ट्र बनेगा और युवा इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button