Breaking
भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयार
मनोरंजन

बेटी ही नहीं मिथुन की बहू भी है कमाल

मिथुन की बेटी कृष्णा श्रॉफ के बारे में तो आप अक्सर ही सोशल मीडिया पर पढ़ते रहते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिथुन की बहू मदालसा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने पोस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाती हैं, तो कभी अपने शानदार वीडियो से सबका दिल जीत लेती हैं। वीडियो में मदालसा शर्मा को ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नए ट्रेंड को फॉलो करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस बालों का बन बनाए, न्यूड मेकअप और डायमंड ईयरिंग संग अपने लुक को कम्पलीट करती देखी गई हैं। काव्या यानी मदालसा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी का नतीजा है कि अबतक इस वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 

मदालसा का ये अंदाज देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’हाय मैं मर जावां।’ तो दूसरे ने लिखा है,’मिल्की ब्यूटी के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस।’ वहीं बाकी यूजर्स भी एक्ट्रेस को हॉट, ग्लैमरस, स्टनिंग और बोल्ड बताते हुए हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी सॉन्ग Help For All चल रहा है।

 

इसी इसी कड़ी में काव्या ने अपनी एक और क्लिप साझा की है। जिसमें उन्हें स्टाइलिश वॉक कर झूमते देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button