Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, गदगद जयंत चौधरी, बाटे मिठाइयां

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है. वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने दादाजी को भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई है. रालोद मुखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा दिल जीत लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मिठाई भी खिलाई हैं. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद रालोद मुखिया अपने हाथों से रालोद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी गदगद हैं. उन्होंने कहा, “ये बहुत बड़ा दिन है. मेरे लिए भावुक और यादगार पल है. मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है. देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं. पीएम मोदी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं. जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है.”
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हैं. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा बहुत बधाई और चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने की थी. जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है, मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी.वी. नरसिम्हा राव  के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है.”

Related Articles

Back to top button