Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
लाइफ स्टाइल

आईफोन का यह फीचर उड़ा देगा आपके होश

 

वैसे तो आईफोन में बहुत सारे ऐसे फीचर हैं जो आपको आईफोन इस्तेमाल करने की वजह देते हैं और साथ ही एक स्पेशल फील भी करवाते हैं लेकिन आईफोन के इस अनोखे वाक्ये को जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है. 11000 फीट से नीचे गिरने के बाद भी सही सलामत चल रहा था आईफोन. इसमें कोई दो राय नहीं कि आईफोन X का फ्रंट और बैक पैनल ग्लास से बना हुआ है. इसके बाद भी इसमें इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद कोई खरोच तक नहीं आईइस घटना का खुलासा डायमंड एविएटर्स फॉरम पर पायलट डेविड ने किया. एक पोस्ट में डेविड ने लिखा कि, उन्होंने अपने डायमंड DA40 प्लेन में कोलोराडो स्प्रिंग्स से अटलांटा के लिए उड़ान भरा. ऐसे में आसमान में उन्होंने जैसे ही बादलों की तस्वीर लेने के लिए फोन निकाला, उनका फोन हाथ से छूट गया.

 

उन्होंने डायमंड DA40 पर छोटी साइड की खिड़कियों के माध्यम से बादलों की तस्वीर ने के लिए अपना iPhone X निकाला. उन्होंने बताया कि विमान पर साइड की खिड़कियां उड़ान में खोली जा सकती हैं और फिर आप पिक्चर सकते हैं. जैसा कि अंदाजा लगाया जा सकता है, जब इन खिड़कियों को उड़ान में खोला जाता है तो एक बहुत मजबूत एयरस्ट्रीम जनरेट होती है. ऑब्जेक्ट्स को खिड़की के बहुत पास रखने का मतलब यह हो सकता है कि स्लिपस्ट्रीम आपके जरिए पकड़ी गई किसी भी चीज को अंदर ले लेगी. भले ही डेविड ने इस तरह से “सैकड़ों तस्वीरें लीं”, लेकिन उस दिन उसने इस विंडो के माध्यम से अपना iPhone X उन्होंने खो दिया.

 

अगली सुबह ही डेविड को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उन्होंने अपने खो गए फोन से डेटा को हटाने की कोशिश की. जब वो ऐसा कर रहे थे तब उनके आईफोन X ने लोकेशन दिखाया और ये Blythe Arkansas के बिल्कुल पास था. इसके तुरंत बाद डेविड उस जगह गए. इसके बाद डेविड ने उस लोकेशन की अच्छे से तलाश की. अंत में जब उन्हें अपना फोन दिखा तो वो बिल्कुल चौंक गए. उन्हें भरोसा था कि उनके फोन के टुकड़े हो गए होंगे, लेकिन यहां हैरान की बात ये थी कि, उनके फोन पर कोई भी स्क्रैच नहीं था.

Related Articles

Back to top button