Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
राज्य

दीपोत्सव में CM योगी अयोध्या में 66 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या। अयोध्या में भव्यतम दीपोत्सव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं। दीपोत्सव के बीच अयोध्या में बहेगी विकास की धारा।

नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण होगा। 5456.62 लाख की लागत से इस योजना के जरिये नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का स्वच्छ जल मुहैया कराया जाएगा।

योगी सरकार की ओर से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण कराया जाएगा। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार इस बहुप्रतीक्षित योजना के जरिये भी लोगों को जोड़ेगी।

योगी सरकार क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण कराएगी। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख है।

योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है। हनुमान कुंड व स्वर्णखनी कुंड का विकास भी होगा। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये व्यय होंगे।

अयोध्या सांस्कृतिक लिहाज से भी काफी समृद्ध है, इसलिए सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बनवाएगी। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च होंगे। संस्कृति विभाग की यह योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी।

नगर पंचायत भवन कुमार गंज व खिरौनी सुच्चितागंज का भी लोकार्पण दीपोत्सव पर किया जाएगा। दोनों भवन 147.86-147.86 लाख से बने हैं। इसके अलावा कई अन्य विकासपरक योजनाएं सरकार तोहफे के रूप में अयोध्या की जनता को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button