Breaking
बांग्लादेश चुनाव- बांग्लादेश में BNP ने जमात-ए-इस्लामी को पछाड़ा,PM मोदी ने बधाई ,भारत के साथ हो सकते हैं दोस्ताना रिश्ते ?बांग्लादेश: चुनाव की पूर्व संध्या पर हिंदू युवक की हाथ-पैर बंधे हत्या, शरीर पर मिले गहरे घावUN की रिपोर्ट में रेड फोर्ट कार ब्लास्ट में आया जैश-ए-मोहम्मद का नामयोगी सरकार कार्यकाल का अंतिम बजट पेश, 9 लाख करोड़ का बजट, रोजगार पर फोकसओम बिरला के खिलाफ नोटिस में मिली खामी, विपक्ष का सदन से वाकआउटअमेरिका से डील नहीं ढील हुई है-अखिलेशकुछ अवसरवादी राम को भूल जाते है-योगीलोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिसकेन्या में पड़ा सूखा, मंडेरा जिले में ‘चेतावनी’ स्तर पर पहुंचा संकटपुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, कहा- ‘अब तक नहीं हुई है प्रकाशित’
उत्तर प्रदेश

शहीद का परिवार कीचड़ से गुजरने को विवश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर। जिले के जिस जांबाज ने देश के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी उसे क्या पता था कि उसकी शाहदत के बाद भी उसके परिवार को समस्याओ से जूझना पड़ सकता है। केराकत तहसील क्षेत्र के भौरा ग्राम के शहीद संजय सिंह के पिता श्यामनरायन सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि मेरे बेटे के शहादत का अपमान किया जा रहा है । उसे शहीद हुए तकरीबन पांच साल होने वाले हैं पर प्रशासन द्वारा उचित सम्मान नही दिया गया । मैं और मेरा परिवार पांच सालों से लगातार तहसील से लेकर जिले तक का चक्कर काटते रहते है।  बारिश के समय अगर हमे  घर तक पहुँचना होता है तो कीचड़ भरे रास्तो से होकर गुजरना पड़ता है। जबकि शायद मुख्यमंत्री कार्यालय से पास कर दिया गया है कि शहीद के घर तक डेढ़ सौ मीटर का रास्ता बनवाया जाय पर तहसील प्रशासन अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की। शाहदत के वक्त जो भी घोषणाएं किये गए थे वो आज तक नही पूरे किए गए न ही शहीद की मूर्ति स्थापना की गई और न ही शहीद स्मारक रोड़ बनवाये गए।ऐसी कई घोषणा की गई थी जो आज भी अतीत के पन्नो में ही केवल सिमट कर रह गए हैं। ज्ञात हो कि सीआरपीएफ के जवान संजय सिंह 25 जून 2016 को जम्मू कश्मीर के पम्पोर में पाकिस्तान के द्वार किये गए कायराना आतंकी हमले में शहीद हो गए ।

Related Articles

Back to top button