Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
अर्ली बिज़नेस

उज्जवला योजना-2: योजना के तहत सिलेंडर के साथ मिलेगा स्टॉव

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला 2.0 योजना के लिए एक सप्ताह के भीतर ही 60 लाख से अधिक आवेदन कर दिए गए हैं। इस योजना के दूसरे फेज को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।2021 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी कनेक्शन योजना उज्ज्वला के तहत औऱ एक करोड़ कम आय वाले उपभोक्ताओं को जोड़ने की घोषणा की थी। उज्जवला 2.0 योजना के तहत, सरकार पहली बार में उपभोक्ताओं को एक डिपॉजिट-फ्री एलपीजी कनेक्शन, पहला फ्री रिफिल और एक हॉटप्लेट मुफ्त में प्रदान करेगी। जानते हैं कि इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।सरकार की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की घोषणा के दिन से अब तक हमें एलपीजी कनेक्शन के लिए 60 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन की प्रोसेस को आसान बना दिया गया है ताकि 2021-22 में 1 करोड़ कनेक्शन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। योजना का उद्देश्य निम्न-आय वर्ग वाले प्रवासियों को भी लाभ पहुंचाना है ताकि वे राशन कार्ड या एड्रेस प्रूफ जमा किए बिना एलपीजी कनेक्शन का लाभ उठा सकें।

 

किस डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को परिवार और एड्रेस प्रूफ को स्वयं घोषित करना होगा। न्यूनतम कागजी कार्यवाही के जरिए इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रोसेस को आसान बनाना है। उज्ज्वला योजना पहली बार 2016 में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को एलपीजी कनेक्शन से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। 15 अगस्त तक इस योजना के तहत कुल 8.03 करोड़ कनेक्शन आवंटित किए गए हैं। अप्रैल 2021 तक भारत का एलपीजी कवरेज 99.8 प्रतिशत है।

 

कैसे करें आवेदन

उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक पॉर्टल (pmuy.gov.in) पर जाएं। वहां ‘Apply For New Ujjwala 2.0 Connection’ पर पहुंचे, जिस पर पहुंचते ही तीनों गैस कंपनियों के नाम आ जाएंगे, जिनमें इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी शामिल हैं। आप अपनी पसंदीदा कंपनी को चुन सकते हैं। इसके बाद जरूरी डिटेल भरें और दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

 

गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सब्सिडी की राशि अलग-अलग है। मगर ध्यान रहे कि 10 लाख रु या उससे अधिक सालाना इनकम वाले परिवारों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता। यानी उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। कोविड-19 लॉकडाउन में हर घर में गैस सिलेंडर की खपत बढ़ गई है। पहल (डीबीटीएल) योजना के साथ सरकार आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों वाले ग्राहकों को रियायती दर पर सिलेंडर सुनिश्चित करती है।

 

ऐसे चेक करें सब्सिडी

आप आधिकारिक पेज http://mylpg.in/ पर गैस सब्सिडी चेक कर सकते हैं। दिल्ली घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर करीब 25 रुपये महंगा होकर 859.50 रुपये का मिलेगा। वहीं इससे पहले 1 जुलाई 2021 को भी घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 25.50 रुपये की बढ़त हुई थी। इससे पहले 1 अगस्त 2021 को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे।

Related Articles

Back to top button