Breaking
मुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done broCM से PM पद तक मोदी के 25 वर्ष, बोले न रुकूंगा न थकूंगाराहुल,प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने जनपथ से जबरन उठायाराहुल गाँधी के साथ कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियाराहुल प्रियंका बोले हम यहाँ से नहीं हटेंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने उठायासांसदों को मारा पीटा जा रहा है- प्रियंकाराहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को पुलिस ने जंतर मंतर जाने से रोका, प्रियंका जमीन पर लेटींराहुल गाँधी ने कहा अभी मेरे ऊपर 45 FIR है, लक्ष्य 100 का हैजंतर मंतर की ओर राहुल गांधी, बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल
लेख

सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में प्रवेश हेतु यहाँ से करे Apply

जयपुर । सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 अगस्त से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.policeuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।

एमए इन सोशल वर्क पहली बार आरंभ


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में नए अकादमिक सत्र से कई नए कोर्स आरंभ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्नात्तकोत्तर कोर्स में एम.ए. इन सोशल वर्क पहली बार आरंभ किया जा रहा है जिसे यूनिसेफ के सहयोग से चलाया जाएगा। सोषल वर्क के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक लोगों के लिए यह कोर्स मील का पत्थर साबित होगा।

कई सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू

डॉ आलोक त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 6 महीने से लेकर 1 वर्ष की अवधि तक के कई सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े नये कोर्स शामिल है। पुलिस विश्वविद्यालय राजस्थान का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां पुलिस आंतरिक सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित अनेक उपयोगी पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों की क्षमता संवर्धन के लिए पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर ने हाल ही में अनेक राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका सीधा लाभ पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button